
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तालकटोरा स्टेडियम में My Home India द्वारा आयोजित ‘NeST Fest-2026’ में प्रतिभाग किया। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों से आए छात्र-छात्राओं और युवाओं का उत्तराखंड की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति है।
मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया। उन्होंने कहा कि NeST Fest पूर्वोत्तर की समृद्ध संस्कृति और देश की एकता-अखंडता का प्रतीक है। उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के भौगोलिक एवं पहाड़ी परिवेश में कई समानताएं हैं, जिससे दोनों क्षेत्रों के बीच आत्मीयता और मजबूत होती है।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर में सड़क, पुल, सुरंग, कनेक्टिविटी, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहल युवाओं को नए अवसर दे रही हैं।
उन्होंने उत्तराखंड में पढ़ाई कर रहे पूर्वोत्तर के विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा, “देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है।” उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने, मेहनत करने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।




