
नई टिहरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित हुई।
जिलाध्यक्ष उदय रावत की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला का शुभारंभ जिला प्रभारी अनिल गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। पहली बार जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। गोयल ने कहा कि अभियान को जिला, मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। इसके तहत सेवा, जनसंपर्क, जनभागीदारी और नवाचार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष उदय रावत ने बताया कि अभियान के दौरान 11 प्रमुख कार्यक्रम होंगे, जिनमें आशीर्वाद का दीया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज शामिल हैं।
कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी समेत भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags:
#SevaSankalpAbhiyan #NarendraModi #BJP #NewTehri #Uttarakhand #SevaSamarpan #BJPUttarakhand #SevaSankalp




