देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान केहरी गांव निवासी 28 वर्षीय अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पैसों के लालच में स्मैक की तस्करी कर रहा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह स्मैक को छोटी-छोटी पुड़ियों में तैयार कर देहरादून में पढ़ने वाले छात्रों और नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में झाझरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित शर्मा, कांस्टेबल निर्भय नारायण और कांस्टेबल वीरेंद्र यादव शामिल रहे।



