Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • ककड़िया नाले में डूबने से 3 वर्षीय बालिका की मौत, मंत्री मदन कौशिक ने जताया शोक
  • उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
  • संरक्षित इंडियन स्पॉटेड ईगल की अवैध खरीद-फरोख्त का मामला, आरोपी गिरफ्तार
  • स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
  • उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
  • जल जीवन मिशन में भुगतान न होने के विरोध में उत्तराखंड के ठेकेदारों का कल सचिवालय कूच और विशाल धरना प्रदर्शन
  • खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
  • जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार, 4 महीने से चल रहा था फरार
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पुलिस विभाग एवं बैंकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित
  • खटीमा गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
Wednesday, September 2
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarSeptember 2, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

– इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों और पहलों की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना है

– मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्यरत भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का दौरा किया

– INCOIS में पत्रकारों को भारत की महासागर निगरानी क्षमता, सुनामी चेतावनी प्रणाली, पूर्वानुमान और आपदा अलर्ट जारी करने की तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित हैदराबाद प्रेस दौरे पर उत्तराखंड का 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक अध्ययन दौरे पर पहुंचे हैं। जिसका नेतृत्व पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून के सहायक निदेशक श्री संजीव सुंद्रियाल कर रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों और पहलों की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना है।

दौरे के पहले दिन प्रतिनिधिमंडल ने पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), हैदराबाद का दौरा किया। यहाँ उन्होंने श्रीमती श्रुति पाटिल (अपर महानिदेशक, पीआईबी हैदराबाद), डॉ. मानस कृष्णकांत (संयुक्त निदेशक, पीआईबी हैदराबाद) और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की।

इस दौरान श्रीमती श्रुति पाटिल ने प्रतिनिधिमंडल को तेलंगाना में बदलते मीडिया परिदृश्य और सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों एवं प्रमुख पहलों के प्रचार-प्रसार के लिए पीआईबी तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) द्वारा चलाए जा रहे संचार एवं आउटरीच कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने विकास-उन्मुख पत्रकारिता को बढ़ावा देने में ऐसे प्रेस दौरों की महत्ता पर बल दिया और पत्रकारों से आग्रह किया कि वे इस दौरे के अनुभवों को उत्तराखंड की जनता के साथ साझा करें, जिससे तेलंगाना के प्रति जागरूकता बढ़े।

मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्यरत भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) का दौरा किया। यहाँ पत्रकारों को भारत की महासागर निगरानी क्षमता, सुनामी चेतावनी प्रणाली, पूर्वानुमान और आपदा अलर्ट जारी करने की तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।

दौरे के आगामी दिनों में प्रतिनिधिमंडल भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN) और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल का दौरा करेगा। इन दौरों से पोषण अनुसंधान, सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों और कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं को समझने का अवसर मिलेगा।

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में आयोजित हैण्डलूम प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों के शिल्पियों, बुनकरों, कलाकारों द्वारा तैयार विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प उत्पादों से सजे स्टालों का भी पीआईबी देहरादून के पत्रकारों के दल ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी के प्रति लोगों का आकर्षण उत्साहजनक पाया गया।

सांस्कृतिक अनुभव के तहत प्रतिनिधिमंडल सालार जंग संग्रहालय, चारमीनार और लाड बाज़ार का भ्रमण करेगा, जिससे उन्हें हैदराबाद की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

इस अध्ययन यात्रा का उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास पहलों की जानकारी देने के साथ-साथ हैदराबाद की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराना है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    ककड़िया नाले में डूबने से 3 वर्षीय बालिका की मौत, मंत्री मदन कौशिक ने जताया शोक

    September 2, 2026
    Read More

    संरक्षित इंडियन स्पॉटेड ईगल की अवैध खरीद-फरोख्त का मामला, आरोपी गिरफ्तार

    September 1, 2026
    Read More

    जल जीवन मिशन में भुगतान न होने के विरोध में उत्तराखंड के ठेकेदारों का कल सचिवालय कूच और विशाल धरना प्रदर्शन

    September 1, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
    Top Posts

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025

    ककड़िया नाले में डूबने से 3 वर्षीय बालिका की मौत, मंत्री मदन कौशिक ने जताया शोक

    September 2, 2026
    Don't Miss

    ककड़िया नाले में डूबने से 3 वर्षीय बालिका की मौत, मंत्री मदन कौशिक ने जताया शोक

    September 2, 2026 उत्तराखण्ड

    भीमताल: भीमताल बाईपास के समीप ककड़िया नाले में डूबने से ग्राम बानना निवासी 3 वर्षीय…

    Read More

    उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

    September 2, 2026

    संरक्षित इंडियन स्पॉटेड ईगल की अवैध खरीद-फरोख्त का मामला, आरोपी गिरफ्तार

    September 1, 2026

    स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई

    September 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ककड़िया नाले में डूबने से 3 वर्षीय बालिका की मौत, मंत्री मदन कौशिक ने जताया शोक

    September 2, 2026

    उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

    September 2, 2026

    संरक्षित इंडियन स्पॉटेड ईगल की अवैध खरीद-फरोख्त का मामला, आरोपी गिरफ्तार

    September 1, 2026
    Most Popular

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.