देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उत्तरकाशी के दशमी, हातड़ एवं बिष्ट पट्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। सीएम धामी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है।




