
देहरादून। पटेल नगर स्थित क्लार्क्स इन होटल में हर्ष कुमार की पहली पुस्तक ‘यादों का झुरमुट’ का गरिमामय समारोह में लोकार्पण किया गया। पुस्तक में लेखक ने अपने जीवन के अनुभवों, पुरानी यादों, रिश्तों और भावनाओं को कविता व गद्य के माध्यम से शब्दों में पिरोया है।
हर्ष कुमार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से भू-विज्ञान में स्नातक तथा रुड़की विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में भू-वैज्ञानिक के रूप में करियर शुरू किया और बाद में उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग में सेवाएं देते हुए सेवानिवृत्त हुए। ‘यादों का झुरमुट’ उनके लंबे अनुभवों और स्मृतियों का पहला साहित्यिक संकलन है।
समारोह के विशेष अतिथि प्रसिद्ध जनकवि एवं साहित्यकार डॉ. अतुल शर्मा रहे। उन्होंने पुस्तक के प्रकाशन पर लेखक को शुभकामनाएं दीं और उनके साहित्यिक प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में लेखक की पत्नी प्रतिभा सिंह, पुत्री स्वस्ति, दामाद मयंक, पौत्री माही सहित परिजन, मित्र और शुभचिंतक मौजूद रहे।
#YadonKaJhurmut #HarshKumar #BookLaunch #Dehradun #HindiLiterature #AtulSharma #Sahitya #Uttarakhand




