आज मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को फरवरी और मार्च महीने की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस अवसर पर कुल 5057 लाभार्थियों को 3 करोड़ 2 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि डीबीटी की गई।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री होने के नाते मैंने हमेशा इन बच्चों की बुआ की भूमिका निभाई है और मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि इन्हें सहायता राशि निर्बाध रूप से मिल रही है।
इस योजना के तहत प्रदेश सरकार कोविड महामारी के समय माता-पिता या संरक्षक की मृत्यु होने के बाद बेसहारा हो गए बच्चों और किशोरों को 3000 रुपए प्रति माह सहायता राशि उपलब्ध कराती है। इस योजना के सफलतापूर्वक संचालन के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी का भी आभार व्यक्त करती हूं।
इस अवसर पर विभागीय निदेशक मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती अंजना गुप्ता जी, उप परिवीक्षा अधिकारी श्री राजीव नयन जी आदि उपस्थित रहे।



