पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड सचिवालय में आज कैबिनेट बैठक शुरू हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नरेंद्र मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश की जानकारी मंत्रिमंडल को दी। मुख्य सचिव द्वारा प्रधानमंत्री के संदेश का विधिवत वाचन किया गया।
प्रधानमंत्री के इस संदेश पर मंत्रिमंडल ने आभार व्यक्त करते हुए इसे राज्य सरकार के लिए प्रेरणादायक बताया। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने कहा कि यह संदेश राज्य में विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रयासों को और अधिक गति देने में सहायक होगा।



