
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ‘राजस्व लोक अदालत’ का शुभारम्भ किया गया। यह अभिनव पहल आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य न्याय को आमजन तक सरल, सुलभ और त्वरित रूप में पहुंचाना है। राजस्व से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण से न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि न्याय प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वास भी बढ़ेगा।
सरकार की प्राथमिकता है कि न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बनाया जाए, ताकि प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध न्याय सुनिश्चित हो सके।



