देहरादून।
मित्रा फाउंडेशन सोसायटी द्वारा आज दिनांक 29 मार्च 2026 को समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विदुषी निशंक एवं मुख्य विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, पुनीत मित्तल, अनिल कुमार मारवाह, मोंटी कोली, डॉ. ललित चौधरी, हरीश डोरा, सुनील शर्मा, उत्कर्ष गुप्ता, वरुण वालिया, रमन मोदी, मुकेश राठी, बद्रीश छाबड़ा, आर. के. जैन, गुलजार, संजय चौहान एवं करण सिंह रावत सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ गई।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर के दौरान कुल 46 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर मित्रा फाउंडेशन सोसायटी की अध्यक्ष ऋतु मित्रा ने कहा कि संस्था लगातार समाज के विभिन्न वर्गों—विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों—के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसा पुनीत कार्य न केवल जीवन बचाता है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को भी सशक्त बनाता है।
उन्होंने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मित्रा फाउंडेशन सोसायटी भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।




