Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • VIP बनकर माल रोड पर अपने प्राइवेट वाहन में हूटर बजाते हुए आमजन पर रौब झाड़ने वालो की पुलिस ने निकाली हेकड़ी
  • उत्तराखंड के राज्यपाल की प्रेरणा से लिखी ‘नशा मुक्त नव निर्माण’ को मिला गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद
  • देहरादून अकादमी ऑफ डांस का ‘कैम्प 26’ संपन्न, रेट्रो थीम पर प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल
  • एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय रहें कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना
  • धाकड़ व धुरंधर के बाद “धैर्यवान धामी”
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, इसे जनआंदोलन बनाएं: जे.पी. नड्डा
  • 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा एक व्यापक पर्यावरणीय मिशनः डीएम
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
Monday, June 29
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » जनता मिलन में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्ड

जनता मिलन में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarApril 6, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई, कई प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
पौड़ी। सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 17 शिकायतों पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात सुनी। इस दौरान अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही प्रभावी समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।जनता दर्शन कार्यक्रम में पूर्व में दर्ज शिकायतों की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि विगत सोमवार तक दर्ज कुल 359 शिकायतों में से 338 का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा चुका है, जबकि मांग एवं नीति आधारित शेष 21 प्रकरणों को आगामी कार्ययोजनाओं में शामिल करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सप्ताह में एक बार विभागीय स्तर पर अनिवार्य रूप से समीक्षा करते हुए दर्ज शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें।जनता मिलन कार्यक्रम में विकासखण्ड कल्जीखाल के थापली की प्रधान इन्दु देवी सहित महिलाओं ने लोवर थपली के 15 परिवारों को पर्याप्त पेयजल न मिलने की समस्या रखते हुए अलग पाइपलाइन की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता को मंगलवार पूर्वाह्न 10 बजे तक जूनियर इंजीनियर को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। विकासखण्ड पाबौ के ग्राम कोला की प्रधान बीना देवी ने बताया कि गांव के 70 कृषक परिवारों की फसल जंगली जानवरों से प्रभावित हो रही है, जिसके लिए 800 मीटर घेरबाड़ की आवश्यकता है। इस पर मुख्य कृषि अधिकारी को क्षेत्रीय टीम से स्थलीय निरीक्षण कराते हुए आवश्यकता अनुसार प्रस्ताव को जिला योजना में सम्मिलित करने को कहा गया। तहसील पौड़ी के सिमखेत निवासी सरोजनी देवी ने नाप भूमि से कब्जा हटाए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए कि कल ही राजस्व उपनिरीक्षक को मौके पर भेजकर वास्तविक स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। न्यायपंचायत कुण्डी के कृषि ऋण धारकों ने बहुद्देशीय साधन सहकारी समिति बाह बाजार देवप्रयाग में समिति के सचिव द्वारा वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी व एआर को-ऑपरेटिव को संयुक्त रुप से जॉच कर रिर्पोट प्रस्तुत करने कहा। वहीं, पौड़ी के अपर चौपड़ा निवासी शिवानी व अन्य महिलाओं ने क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता एवं पशुओं पर हमलों की जानकारी दी, जिस पर वन विभाग को तत्काल टीम भेजकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा अन्य शिकायतों पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के अधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। जनता मिलन कार्यक्रम के माध्यम से जनसमस्याओं का न केवल संज्ञान लिया जा रहा है, बल्कि उन पर त्वरित, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत खीर्सू के ग्राम कोठगी निवासी मरीषा देवी की मनरेगा योजना का परिश्रमिक भुगतान सम्बंधी शिकायत का त्वरित समाधान हुआ। इसी प्रकार भैस्वाडा तोक के थपलियालगांव के निवासियों की पेजयल की नियमित आपूर्ति नहीं होने सम्बंधी शिकतायत प्रभावी समाधान किया गया। ग्राम केवर्स निवासी ओम प्रकाश की शिकायत पीएमजीएसवाई के टेका-टंगरोली मोटर मार्ग पर के जल की निकासी से उनका आवासी भवन प्रभावित होने सम्बंधी का शिकायत का संज्ञान लेते हुए पीएमजीएसवाई द्वारा नाली को गहरा और बरसाती जल के बहाव को नाली की और किया गया। जनता मिलन कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट दिक्षीता जोशी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएम शुक्ला, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेय सयाना, पुलिस उपाधीक्षक तुषार बोरा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ विशाल शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

VIP बनकर माल रोड पर अपने प्राइवेट वाहन में हूटर बजाते हुए आमजन पर रौब झाड़ने वालो की पुलिस ने निकाली हेकड़ी

June 28, 2026
Read More

देहरादून अकादमी ऑफ डांस का ‘कैम्प 26’ संपन्न, रेट्रो थीम पर प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल

June 28, 2026
Read More

एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय रहें कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

June 28, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

VIP बनकर माल रोड पर अपने प्राइवेट वाहन में हूटर बजाते हुए आमजन पर रौब झाड़ने वालो की पुलिस ने निकाली हेकड़ी

June 28, 2026 उत्तराखण्ड

कोतवाली मसूरी: वाहन को किया किया सीज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को…

Read More

उत्तराखंड के राज्यपाल की प्रेरणा से लिखी ‘नशा मुक्त नव निर्माण’ को मिला गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद

June 28, 2026

देहरादून अकादमी ऑफ डांस का ‘कैम्प 26’ संपन्न, रेट्रो थीम पर प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल

June 28, 2026

एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय रहें कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

June 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

VIP बनकर माल रोड पर अपने प्राइवेट वाहन में हूटर बजाते हुए आमजन पर रौब झाड़ने वालो की पुलिस ने निकाली हेकड़ी

June 28, 2026

उत्तराखंड के राज्यपाल की प्रेरणा से लिखी ‘नशा मुक्त नव निर्माण’ को मिला गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद

June 28, 2026

देहरादून अकादमी ऑफ डांस का ‘कैम्प 26’ संपन्न, रेट्रो थीम पर प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल

June 28, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.