नई दिल्ली स्थित गुलमोहर पार्क में उत्तराखण्ड के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री प्रीतम सिंह पंवार से शिष्टाचार एवं सद्भावना भेंट की गई।
इस अवसर पर उनका स्वागत शॉल एवं पंचम धाम श्री सेम नागराज मंदिर की तस्वीर भेंट कर किया गया। साथ ही श्री पृथ्वीराज चौहान, श्री पंकज मैसोन एवं श्री पंकज दीदान का भी भगवान श्री सेम नागराज मंदिर की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) भाजपा उत्तराखण्ड, सीए राजेश्वर पैन्यूली भी उपस्थित रहे।



