देहरादून। भारतीय वैश्य महासंघ (उत्तराखंड) महिला मंडल की ओर से आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में गीता धामी ने सहभागिता की। उन्होंने मातृशक्ति के साथ तीज के पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों का आनंद लिया।

इस अवसर पर विभिन्न वर्गों में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता की विजेताओं को गीता धामी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों, लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा।
गीता धामी ने कहा कि हरियाली तीज प्रकृति, प्रेम और अखंड सौभाग्य का पावन पर्व है, जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के साथ-साथ नारी शक्ति के उत्सव का भी प्रतीक है।
उन्होंने इस सुंदर आयोजन के लिए भारतीय वैश्य महासंघ महिला मंडल की समस्त पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति को बधाई और शुभकामनाएं दीं।



