देहरादून। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सांख्य योग फाउंडेशन ने स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। फाउंडेशन ने मल्टी स्पेशलिटी अरिहंत हॉस्पिटल के साथ-साथ मनोचिकित्सक डॉ. एपीएस औलख और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. साक्षी मित्तल के साथ अनुबंध किया है।

फाउंडेशन के प्रेसिडेंट डॉ. मुकुल शर्मा ने बताया कि इस समझौते का उद्देश्य आर्थिक या अन्य कारणों से किसी भी व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहने देना है। संस्था, अस्पताल और विशेषज्ञ चिकित्सक मिलकर जनहित एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विभिन्न कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि भविष्य में फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा भी शुरू की जाएगी। इसका लाभ ऐसे मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिन्हें अस्पताल पहुंचने के लिए परिवहन सुविधा की आवश्यकता होगी।
अनुबंध के दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. मुकुल शर्मा, सचिव गीता चौधरी, अंकित सिंह, अरिहंत मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. अभिषेक जैन, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. साक्षी मित्तल, डॉ. अभिषेक तथा मनोचिकित्सक डॉ. एपीएस औलख मौजूद रहे।
#SankhyaYogaFoundation #ArihantHospital #Dehradun #HealthServices #SocialService #FreeAmbulance #Ayurveda #MentalHealth #Healthcare



