Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • पुलिस लाइन्स में हरियाली तीज की रौनक, गीता धामी ने महिलाओं के साथ मनाया पर्व
  • हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड: सौरभ बहुगुणा
  • शक्ति नहर से कार बरामद, कार सवार युवक का अब तक सुराग नहीं
  • पटेल नगर में फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री मदन कौशिक और विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने किया निरीक्षण
  • सतपाल महाराज ने तिलवाड़ा-मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने का उठाया मुद्दा
  • मोतीचूर फ्लाईओवर पर थार से चालक को रौंदने वाला देव चौधरी गिरफ्तार
  • मियांवाला में 8.63 करोड़ से संवरा जौहड़, जल-सृष्टि पार्क के रूप में मिला नया स्वरूप
  • कुंभ मेला-2027 के लिए सेक्टरवार इवेक्यूएशन प्लान तैयार करने के निर्देश
  • चंपावत जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
Friday, August 21
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » कुंभ मेला-2027 के लिए सेक्टरवार इवेक्यूएशन प्लान तैयार करने के निर्देश
उत्तराखण्ड

कुंभ मेला-2027 के लिए सेक्टरवार इवेक्यूएशन प्लान तैयार करने के निर्देश

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarAugust 20, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक, इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के लिए आपातकालीन कार्ययोजना एवं क्षेत्र-विशिष्ट प्लान तैयार किए जाएं। उन्होंने पूरे कुम्भ क्षेत्र की सेक्टरवार निकासी योजना तैयार किए जाने के निर्देष दिए। कहा कि क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक प्लान, इवेक्यूएशन प्लान और फायर कंट्रोल मैकेनिज्म को लेकर एक समेकित आपदा प्रबंधन योजना तैयार की जाए, जिसमें भूकंप, बाढ़ तथा केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (सीबीआरएन) आपातकाल जैसी संभावित परिस्थितियों के लिए स्पष्ट एसओपी तैयार की जाए।

मुख्य सचिव ने बाढ़, भूकम्प एवं सीबीआरएन आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उपकरणों की खरीद पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका ऑपरेशनल होना, नियमित रखरखाव और सम्बन्धित कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना भी आवश्यक है। उन्होंने उपकरणों से सम्बन्धित गैप का आंकलन कर एसडीआरएफ के माध्यम से कुंभ मेला-2027 के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने एटीएस को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि पर्वों एवं मेले के पीक टाइम को ध्यान में रखते हुए नियमित मॉक ड्रिल आयोजित की जाएं। आपातकालीन परिस्थितियों को वास्तविक रूप से सिम्युलेट कर उनके दौरान अपनाए जाने वाले वैकल्पिक मार्गों एवं रिस्पांस मैकेनिज्म का परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं का उद्देश्य आपात स्थिति में रिस्पांस टाइम को न्यूनतम करना होना चाहिए।

मुख्य सचिव ने एआई एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त सूचनाओं एवं अनुभवों का व्यवस्थित डेटाबेस तैयार किया जाए, ताकि भविष्य के आयोजनों में इसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने आवश्यक तकनीकी एवं विशेषज्ञ सहयोग के लिए आईटीडीए, आपदा प्रबंधन विभाग सहित संबंधित संस्थाओं की सहायता लेने तथा आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञों को हायर करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कम्युनिकेशन मैनेजमेंट मजबूत किए जाने के निर्देष दिए हैं। उन्होंने कहा कि अफवाहों की रोकथाम के लिए भी प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए। साथ ही मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ एवं पीक टाइम को ध्यान में रखते हुए मोबाइल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मोबाइल टावर एवं संचार सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कंट्रोल रूम को मजबूत करने तथा सभी संबंधित विभागों के साथ आवश्यक समन्वय बैठकें कर व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 एक बड़े स्तर का आयोजन है और इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा।

इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री नितेश कुमार झा, श्री विनय शंकर पाण्डेय, आयुक्त गढ़वाल श्री आनन्द स्वरूप एवं मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

पुलिस लाइन्स में हरियाली तीज की रौनक, गीता धामी ने महिलाओं के साथ मनाया पर्व

August 20, 2026
Read More

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड: सौरभ बहुगुणा

August 20, 2026
Read More

शक्ति नहर से कार बरामद, कार सवार युवक का अब तक सुराग नहीं

August 20, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss
देहरादून

पुलिस लाइन्स में हरियाली तीज की रौनक, गीता धामी ने महिलाओं के साथ मनाया पर्व

August 20, 2026 देहरादून

देहरादून। हरियाली तीज के पावन अवसर पर पुलिस लाइन्स देहरादून में उत्तराखंड पुलिस परिवार की…

Read More

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड: सौरभ बहुगुणा

August 20, 2026

शक्ति नहर से कार बरामद, कार सवार युवक का अब तक सुराग नहीं

August 20, 2026

पटेल नगर में फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

August 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

पुलिस लाइन्स में हरियाली तीज की रौनक, गीता धामी ने महिलाओं के साथ मनाया पर्व

August 20, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड: सौरभ बहुगुणा

August 20, 2026

शक्ति नहर से कार बरामद, कार सवार युवक का अब तक सुराग नहीं

August 20, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.