देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से फोन पर आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से बात कर उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के बीच फंसे ट्रैकर्स और पोर्टरों के राहत-बचाव अभियान की जानकारी ली। उन्होंने सभी ट्रैकर्स और पोर्टरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सीएम ने प्रभावित पर्यटकों के लिए चिकित्सा, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था के साथ उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बारिश से बंद सड़कों को खोलने और क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए।




