श्रीमती मुन्नी देवी, पत्नी आलम सिंह रावत, निवासी कसेरूखेड़ा, थाना लालकुर्ती, मेरठ 2 अक्टूबर को कोटद्वार से रोडवेज बस द्वारा सुबह घर के लिए रवाना हुई थीं। लेकिन 5 अक्टूबर तक वह घर नहीं पहुंची हैं।
परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी है। परिजनों ने सभी लोगों से अपील की है कि मुन्नी देवी की तलाश में सहयोग करें और इस संदेश को अधिक से अधिक सोशल मीडिया ग्रुपों में साझा करें।
किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संपर्क करें:
📞 9719549924
🙏 कृपया पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि महिला को जल्द से जल्द खोजने में मदद मिल सके।





