देहरादून के हरिद्वार बायपास रोड पर UK07 राइडर अनुराग डोभाल से जुड़े विवाद में देर रात हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी के चचेरे भाई राज राज चौहान को बातचीत के लिए बुलाया था।
आरोप है कि बातचीत के दौरान अनुराग डोभाल और उनके बाउंसरों ने राज चौहान के साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें चोटें आईं। मामला बायपास चौकी पहुंचने के बाद राज चौहान के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग जुटे और कार्रवाई की मांग की।
इसी दौरान अनुराग डोभाल के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। राज चौहान की तहरीर पर अनुराग डोभाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी बताई जा रही है।
#AnuragDobhal #UK07Rider #Dehradun #Uttarakhand #BreakingNews





