उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात 10:23 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.6 मैग्नीट्यूड रही और इसकी गहराई करीब 13 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके देहरादून समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में महसूस किए गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।





