Author: Pahad ki Khabar

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 19 अगस्त से शुरू हुआ विधानसभा का मानसून सत्र महज दो दिन भी नहीं चल पाया और 20 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार सत्र चार दिन चलना था, लेकिन सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव और लगातार हंगामे ने इसे इतिहास का सबसे छोटा सत्र बना दिया। दूसरे दिन की कार्यवाही पहले दिन की तरह ही हंगामेदार रही। कांग्रेस विधायकों ने बेरोजगारी, महंगाई, गैरसैंण में सुविधाओं की कमी और सरकार की कथित उदासीनता को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि…

Read More

देश में लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की लत ने करोड़ों परिवारों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया था। मोबाइल फोन पर घंटों गेम खेलते-खेलते जहां युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा था, वहीं पैसे लगाने की होड़ में न जाने कितने घर तबाह हो गए। कई परिवारों की जमा-पूंजी ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप्स में बर्बाद हो गई, बच्चों की पढ़ाई छूट गई और समाज में इज्जत तक दांव पर लग गई। बुधवार, 20 अगस्त 2025 का दिन ऐतिहासिक रहा। क्योंकि महज कुछ ही मिनटों में देश के 45 करोड़ से अधिक लोगों को प्रभावित करने…

Read More

दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर (DLRC) एवं SPECS के संयुक्त तत्वावधान में आज दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर के सभागार में प्रातः 11 बजे से “धाराली फ्लैश फ्लड – टाइमलाइन में एक और आपदा” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान “दि देहरादून डायलॉग (TDD) सीरीज़” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो कि विज्ञान, समाज, नीतियों एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद स्थापित करने का एक नया प्रयास है। इन संवादों के निष्कर्ष राज्य की विकास योजना बनाने वाले विभागों एवं नीति-निर्माताओं तक पहुँचाए जाएंगे, ताकि योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। कार्यक्रम…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कब्जों, प्लाटिंग व निर्माणों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद एमडीडीए लगातार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आज प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत दो स्थानों भोगपुर और हरबजवाला में अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नियम विरूध अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है। कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न…

Read More

लिपुलेख पर भारत और नेपाल फिर आमने-सामने भारत और चीन के बीच लिपुलेख के रास्ते व्यापार फिर शुरू करने पर सहमति बनने के एक दिन बाद, नेपाल ने बुधवार को कहा कि यह इलाक़ा उसका अभिन्न हिस्सा है और यह उसके आधिकारिक नक्शे में शामिल है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ये दावे ‘अनुचित हैं और ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित नहीं हैं.’ नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा, “नेपाल सरकार स्पष्ट करना चाहती है कि महाकाली नदी के पूर्व में स्थित लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी नेपाल के अभिन्न हिस्से हैं. इन्हें नेपाल के नक्शे में आधिकारिक रूप से…

Read More

कोर्ट ने 16 साल की मुस्लिम लड़की की शादी को मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत सही ठहराया है. यह फ़ैसला जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस महादेवन की खंडपीठ ने सुनाया. खंडपीठ ने शादी पर सवाल उठाने वाले राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को फटकार भी लगाई है, आयोग ने लड़की की उम्र का हवाला देते हुए शादी पर सवाल उठाया था और इसे पॉस्को अधिनियम (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) का उल्लंघन बताया था. इस फ़ैसले के बाद बाल विवाह कानून बनाम पर्सनल लॉ की बहस और तेज़ हो गई है. भारत में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006…

Read More

भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद अपने देश में भी निशाने पर हैं. अमेरिकी नेता, विश्लेषक, विशेषज्ञों से लेकर ट्रंप के अधिकारी रह चुके लोगों ने भी अलग-अलग समय पर उनके फैसले पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि ट्रंप ने ये एकतरफा टैरिफ लगाकर भारत के साथ दशकों में बनाए गए अमेरिकी संबंधों को खतरे में डाल दिया है. ट्रंप ने पहले 25 पर्सेंट टैरिफ लगाया था, जिसे बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है. आइए बताते हैं कि किस नेता ने क्या-क्या कहा.  भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने…

Read More

उत्तराखण्ड में जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए आज एक ऐतिहासिक पहल का आगाज हुआ। विधानसभा भवन, भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने स्वामी राम विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के सहयोग से “डायरेक्ट इंजेक्शन जल स्रोत पुनर्भरण योजना” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वाइब्रेंट बर्ड ऑफ कोटद्वार के नाम से फोटो संग्रह का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य सरकार तकनीकी नवाचारों को अपनाकर राज्य के जल संकट को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जल संरक्षण के क्षेत्र में…

Read More

अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता की। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस पूरे मामले में हर संभव कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार न्याय की इस…

Read More

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, श्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव श्री आर.के सुधांशु, डीजीपी श्री दीपम सेठ और प्रमुख वन संरक्षक हॉफ श्री समीर सिन्हा ने भी इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि हर नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

Read More