नई दिल्ली। वन अग्नि की समस्या और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषय पर केंद्रित लघु फिल्म ‘हिमालय की हृदय विदारक पुकार’ का विशेष मंचन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और अपने विचार रखे। श्री रावत ने कहा कि इस लघु फिल्म का मंचन देखना एक अत्यंत भावुक एवं विचारोत्तेजक अनुभव रहा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हिमालय केवल भूगोल नहीं, बल्कि हमारी जीवन रेखा है। उसके संरक्षण के बिना न जल रहेगा, न जंगल और न…
Author: Pahad ki Khabar
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीन से 12वीं बार तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में परंपरा तोड़ते हुए नया एजेंडा सामने रखा। इस बार उन्होंने न स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास दोहराया और न ही आज़ादी की गाथा सुनाई। बल्कि सीधे भविष्य की दिशा, युवाओं के रोजगार, राष्ट्र सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और अनुशासन की ओर संदेश दिया। पीएम मोदी ने कई अहम घोषणाएं कीं जिनका सीधा असर युवाओं और आम जनता दोनों पर पड़ेगा। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं को सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए घोषणा की कि अब…
इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’’ पुस्तक का विमोचन किया। राजभवन सूचना परिसर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में राज्यपाल के विधानसभा सत्रों के अभिभाषणों के साथ ही राज्य स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस के भाषणों को संकलित किया गया है। इस दौरान उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा तैयार की गई कॉफी टेबल बुक ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ का भी विमोचन किया। उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा दिनांक 14 जनवरी, 2025 को सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर राजभवन देहरादून एवं दिनांक 11 जून, 2025 को राजभवन नैनीताल में ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’…
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बच्चों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और कहा कि यह देश उनका ऋणी है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, साहस और समर्पण को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने हमें आज़ादी का अनमोल उपहार दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है, ये केवल संकल्पना नहीं…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश एवं पार्टी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न“ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी का जीवन देशभक्ति, समर्पण और सेवा का अनुपम उदाहरण है, जो हमें सदैव राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
स्वतंत्रता दिवस पर अग्निवीरों ने फहराया डीडीए में तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गुंजा डीडीए समेत समूचा क्षेत्र परंपरा के अनुसार अग्निवीर बनने पर डीडीए डायमंड्स को पुरस्कार स्वरुप मिले 10-10 हजार रूपये नगद देहरादून। संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी मुख्यालय में अग्निवीर बने डीडीए डायमंड्स व फॉउंडेशन कोर्स प्रथम पग के परिसर त्रिशक्ति में प्रधानाचार्य एसके आर्य ने देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनों के बीच तिरंगा फहराया गया। तिरंगा लहराते ही डीडीए समेत समूचा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गुंजा उठा। डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता की ओर से डीडीए कमांडेंट कर्नल सुधीर वर्मा…
देहरादून । श्री देवभूमि इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आज 79th स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं , कॉलेज के अध्यापकों एवं स्टाफ द्वारा भव्य रूप से तिरंगा रैली निकालकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन श्रीनिवास नौटियाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने छात्रों को देश भक्ति के प्रति जब्बे को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं, स्टाफ मेंबर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। प्रदेश के धराली और अन्य क्षेत्रों में आपदा से जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए, उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।…
हम अपने-अपने दायित्वों को ईमानदारी, निष्ठा और पूरी लगन से निभाएं— बंशीधर तिवारी” एमडीडीए के अधिकारी- कर्मचारियों ने लिया देश की अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह 9 बजे मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने की। तिरंगा फहराते ही परिसर देशभक्ति के नारों और “वन्दे मातरम्” की गूंज से भर उठा। इस अवसर पर एमडीडीए के सभी अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण…
