Author: Pahad ki Khabar

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहब्बेवाला स्थित उनके आवास पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। #PushkarSinghDhami #VirendraSinghBisht #BJP #Uttarakhand #Dehradun…

Read More

देहरादून, 4 सितंबर 2026। गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी रही पुरानी टिहरी में वर्ष 1952 से चली आ रही रामलीला की गौरवशाली परंपरा को देहरादून में आगे बढ़ाते हुए श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से भव्य रामलीला महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया गया। रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विधि-विधान के साथ हनुमान ध्वजा स्थापना की गई। ढोल-दमाऊ की मंगल ध्वनि के बीच हनुमान ध्वज की परिक्रमा, पूजा-अर्चना और हवन किया गया। इसके बाद विधिवत ध्वजा स्थापित की गई। ध्वजा स्थापना के साथ ही रामलीला की रिहर्सल शुरू करने की पुरानी परंपरा…

Read More

छिद्दरवाला, डोईवाला, सेलाकुई और रायवाला में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की आशंका मौसम विभाग ने शुक्रवार को जनपद देहरादून के कई क्षेत्रों के लिए तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 10:21 बजे से दोपहर 1:21 बजे तक छिद्दरवाला, डोईवाला, सेलाकुई, रायवाला और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र एवं अति तीव्र वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी डा आशीष चौहान ने सभी संबंधित लाइन विभागों, उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और तहसील…

Read More

पॉडकास्ट में बातचीत के लिए बुलाए जाने के बाद कथित मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। विजेता दहिया ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें बातचीत के बहाने बुलाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और गंभीर धमकी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सामने आए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी। #VijetaDahiya #BreakingNews #CrimeNews #PoliceComplaint #Podcast #LatestNews #ViralNews

Read More

देहरादून, 4 सितंबर 2026। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बंशीधर तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। उनके जीवन और शिक्षाओं में समाज को प्रेम, सद्भाव, सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया निष्काम कर्म का संदेश आज…

Read More

शांतिनगर। स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी (SRHU) के School of Management Studies की ओर से TEDxSRHU का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पहली थीम “The Spark Within” का अनावरण किया गया। कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि TEDxSRHU छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों के अनुभवों से सीखने और अपनी सोच का दायरा बढ़ाने का अवसर देगा। वहीं विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि हर बड़ा बदलाव एक विचार से शुरू होता है। TEDxSRHU छात्रों की प्रतिभा और विचारों को सकारात्मक सामाजिक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ाने का मंच बनेगा। कार्यक्रम…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 15 अक्टूबर तक सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर बदलने की तैयारी, अवैध निर्माण पर ड्रोन-सैटेलाइट से नजर प्रदेश के शहरों को सुनियोजित, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए धामी सरकार ने विकास प्राधिकरणों की कार्यशैली में तेजी और जवाबदेही लाने की कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने कार्यों की समय-सीमा तय करने और लंबित योजनाओं को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। प्राधिकरण सभागार में हुई बैठक…

Read More

स्वच्छ वायु दिवस – सप्ताह के तृतीय दिवस पर विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित देहरादून। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में स्वच्छ वायु दिवस सप्ताह के तृतीय दिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून द्वारा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs) के सहयोग से शहर के विभिन्न विद्यालयों में वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को विशेष रूप से PM10 एवं PM2.5 (सूक्ष्म कणीय वायु प्रदूषक) के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया…

Read More

भूमिगत टैंकों का स्टॉक रजिस्टर से मिलान सही, सभी नोजलों की माप निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई, उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा एवं मानक गुणवत्ता का पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताः जिला पूर्ति अधिकारी जनपद में उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा एवं मानक गुणवत्ता का पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पूर्ति विभाग द्वारा पेट्रोल पंपों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल के नेतृत्व में एक पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण कर स्टॉक, माप एवं ईंधन की गुणवत्ता संबंधी मानकों की विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने USCPPGG की शासी निकाय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शोध आधारित नीति निर्माण, नवाचार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने योजनाओं के नियमित मूल्यांकन, लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग और अधिकारियों के क्षमता विकास पर जोर दिया। राज्य के प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिवर्ष 10 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को कैपस्टोन प्रोजेक्ट के लिए स्टाइपेंड देने पर भी सहमति बनी। बैठक में हाई वैल्यू-लो वॉल्यूम उत्पाद, MSME, होम टूरिज्म, स्वास्थ्य, मृदा संरक्षण और तकनीक आधारित सुशासन को बढ़ावा देने सहित विकसित उत्तराखण्ड-2047…

Read More