श्री गुरचरण सिंह “राजू” और महामन्त्री श्री राजीव शर्मा जी ने 07.06.2026 को “लीला होटल” , न्याय दिल्ली में आत्म निर्भर भारत व्यापारी महासंगम, 2026 , “ नारी शक्ति व्यापारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति “ विषय पर मातृ शक्ति के व्यापार में सहभागिता प्रति “ इंटर एक्टिव सेशन “ किया। श्री सुनील सिंघी जी अध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (NTWB) मुख्य अतिथि थे श्री भूपेंद्र सिंह सोबती सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और उत्तर प्रदेश इंचार्ज ऑफ फेम(FAIVM) और उनके साथ सीए आर के गौड़ FAIVM के महासचिव और सदस्य NTWB का सम्मान किया। साथ मे वरिष्ठ NTWB के सदस्य श्री घनश्याम दास…
Author: Pahad ki Khabar
पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न खेलों के विश्वविद्यालय कप्तानों एवं उत्तराखण्ड राज्य अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, स्क्वैश, बास्केटबॉल, क्रिकेट, टेबल टेनिस, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, योग, भारोत्तोलन, फुटबॉल और हॉकी सहित विभिन्न खेलों के चयनित कप्तानों को सम्मानित किया गया। वहीं उत्तराखण्ड राज्य अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 में स्वर्ण पदक जीतने वाली…
उदयन शालिनी फैलोशिप के 19वें बैच का प्रवेशोत्सव सम्पन्न शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व का लिया संकल्प आर्थिक रूप से कमजोर किन्तु प्रतिभाशाली छात्राओं को उच्च शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यरत उदयन केयर ट्रस्ट द्वारा संचालित उदयन शालिनी फैलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत देहरादून चैप्टर में इस वर्ष चयनित 30 छात्राओं का भव्य प्रवेशोत्सव (Induction ceremony programme) आयोजित किया गया। लगभग तीन दशकों से सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में सक्रिय उदयन केयर ट्रस्ट देशभर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का…
तुन्तोवाला और मेहुवाला माफी में कार्रवाई, बहुमंजिला भवन समेत दो निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, नियमों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस, आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई राजधानी देहरादून में तेजी से बढ़ रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने तुन्तोवाला और मेहुवाला माफी क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे दो अवैध निर्माणों को सील कर दिया। इनमें एक बहुमंजिला भवन भी शामिल है। एमडीडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण की ओर…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तहसील कालाढुंगी के नमस्ते कॉर्बेट रिज़ॉर्ट धनपुर धमोला पहुंचकर ललित फाउंडेशन के पंचम अधिवेशन “अभिव्यंजना” 5•0 का दीप जलाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि ये केवल एक कवि सम्मेलन नहीं बल्कि विचारों, भावनाओं और सृजनशीलता को अनुभव करने का एक अभिनव अवसर है। उन्होंने कहा कि कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं होते बल्कि वे समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक भी होते हैं क्योंकि, कवि की रचनाएं समाज को दर्पण दिखाने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज उलझनों से घिरता है,…
Graphic Era (Deemed to be University) के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर Dr. Sanjay Dhanka ने राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ और ‘बिरसा लाइव्स इन न्यू भारत वीक’ के दौरान देशभर से चयनित 202 विशिष्ट प्रतिभागियों में शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में उन्होंने Droupadi Murmu के साथ विशेष संवाद में भाग लिया और जनजातीय समुदायों में उच्च शिक्षा के सशक्तिकरण विषय पर संबोधन देने वाले केवल तीन चयनित वक्ताओं में स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध नेतृत्व और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान…
देहरादून । वरिष्ठ बीजेपी नेता सीए राजेश्वर पैन्यूली पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। भाजपा ने उन्हें दोबारा से आर्थिक प्रकोष्ठ का सह-संयोजक की जिम्मेदारी है। जिस पर उनके समर्थकों में उत्साह है और बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, पैन्यूली ने भी भाजपा संगठन को धन्यवाद दिया है। बीजेपी ने वरिष्ठ नेता सीए राजेश्वर पैन्यूली को फिर से आर्थिक प्रकोष्ठ का सह-संयोजक बनाया गया है। पैन्यूली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और प्रतापनगर क्षेत्र में जनता के बीच में उनकी मजबूत पकड मानी जाती है। वे पूर्व में बीजेपी में कई…
ऋषिकेश, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ताज ऋषिकेश रिज़ॉर्ट एंड स्पा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल की। होटल परिसर में आयोजित जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षकगण तथा होटल कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरित जीवनशैली तथा प्रकृति संतुलन के महत्व पर विस्तार से जागरूक किया गया। सभी ने मिलकर पौधरोपण किया और पर्यावरण की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आने वाली पीढ़ियों को…
देहरादून। जौनसार-बावर के कोरुवा गांव निवासी एवं पूर्व सीबीएसई संयुक्त सचिव डॉ. रणवीर सिंह तोमर को उत्तराखंड सरकार ने गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) का निदेशक नियुक्त किया है। शासन के आदेश के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उनकी नियुक्ति का व्यापक स्वागत किया जा रहा है। डॉ. तोमर ने लंबे समय तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन से जौनसार-बावर के अनेक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने का अवसर मिला। स्थानीय लोगों का…
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 को परिवहन विभाग, देहरादून द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, ईंधन संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान डाॅ. अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), देहरादून के निर्देशन में चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUC) की जांच करते हुए वाहन चालकों को स्वच्छ पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण एवं ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। जिन वाहनों के…
