Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण
  • किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
  • देहरादून में श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न
  • सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद
  • दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज
  • मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
  • हाईकोर्ट की पुलिस विभाग को फटकार, FIR डाउनलोड पोर्टल बंद करने पर DGP को पेश होने की चेतावनी
  • फर्जी प्रमाणपत्र मामले में CM धामी का सख्त रुख
  • विधायक विनोद चमोली ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट
Monday, September 21
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » डीएम का कोरोनेशन निरीक्षण; पैथोलॉजी का समय 1 घंटे बढा; अनुबन्धित चंदन लैब की 24 घंटे उपस्थिति की पिछले 03 माह की रिपोर्ट तलब
उत्तराखण्ड

डीएम का कोरोनेशन निरीक्षण; पैथोलॉजी का समय 1 घंटे बढा; अनुबन्धित चंदन लैब की 24 घंटे उपस्थिति की पिछले 03 माह की रिपोर्ट तलब

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarFebruary 23, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

किचन, गायनी ओटी, वेयरहाउस, ओपीडी मरम्मत को 10 लाख मौके पर ही स्वीकृत, आटोमेटेड मकैनिकल पार्किंग 100 प्रतिशत् क्षमता पर संचालित मरीजों, तीमारदारों, आमजन को व्यापक रिलिफ, निर्माणाधीन ब्लड बैंक का कार्य 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश; ब्लड बैंक चिकित्सक स्टॉफ, उपकरण की जिले स्तर से ही करवाई व्यवस्था।

चन्दन लैब की 3 माह की रिपोर्ट तलब; एसडीएम व सीएमओ देगें संयुक्त रिपोर्ट; आधा भुगतान रोकने के निर्देश, एसएचजीएस हिलांस कैन्टीन प्रतिदिन 500 उपभोक्ता क्षमता से संचालित; तीमारदार स्टॉफ दिखे अत्यंत संतुष्ट, गायनी न होने पर रेफर किए जाने की शिकायत पर एसडीएम व सीएमओ से मांगी सयंुक्त आख्या, जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत सेन्ट्रल लैब के सैंपल का समय आज से ही 1 घंटा बढाया, बाल वार्ड में लाईब्रेरी के साथ ही अब रहेंगे ड्रांईग व कलर; अभिभावकों से अपील बच्चों को रखे फोन से दूर, आवश्यक जीवन रक्षक दवा स्टॉक में रहे उपलब्ध; कंपनियों के साथ एग्रीमेंट का सख्ती से हो पालन

dfb31516-71ce-44dd-8887-b472ed1c6df7 0ad49a79-c8a9-4d20-a89e-8d1bd4b35c0d b002281a-88cf-4c26-bd65-51b1c2bb5e3f

मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कोरोनेशन अस्पताल की सूरत बदलने की कवायद में जुटे डीएम, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए डीएम ने स्वयं संभाला मोर्चा

a812fdb8-6f7a-48da-a0f5-d7b914794467

देहरादून दिनांक 23 फरवरी 2026, (सूवि), जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जानी। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ब्लड बैंक के कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को 15 मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश। डीएम ने सेन्ट्रल पैथोलॉजी का समय आज से ही 11 बजे से 1 घंटा बढकार अब 12 बजे तक करने के निर्देश दिए। चन्दन लैब के निरीक्षण के दौरान 3 माह के दिन-रात्रि में लिए गए सैम्पल की रिपोर्ट तलब करते हुए अनुबन्ध के अनुसार कार्य न किये जाने पर आधा भुगतान रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में संचालित चन्दन लैब का निरीक्षण करते हुए लैब के अनुबन्ध के अनुसार 24×7 कार्य की जानकारी प्राप्त करते हुए रात्रि में लिए गए सैम्पल का विवरण मांगने पर लैब की इंचार्ज जानकारी नही दे पाई जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को 03 माह में दिन व रात्रि में लिए गए सैम्पल की जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि यदि अनुबन्ध के अनुसार लैब द्वारा 24×7 कार्य होना नही पाया जाता तो चन्दन लैब का आधा भुगतान रोक लिया जाए।
जिलाधिकारी ने सेन्ट्रललैब के निरीक्षण के दौरान तैनात कार्मिकों स्टॉप की जानकारी ली। सेन्ट्रल लैब के बाहर लगी भीड़ का कारण पूछा जिस पर बताया गया कि लैब प्रातः 11 बजे तक ही खुलती है, इसलिए सैम्पल देने वालो की भीड़ है जिस पर जिलाधिकारी ने आज से ही लैब का समय 1 घंटा बढाते हुए 12 तक करने के साथ ही निर्देशित किया कि जितने भी लोग सैम्पल हेतु बैंठे है सभी का सैम्पल आज ही लिए जाएं। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में किचन, गायनी ओटी, वेयरहाउस, ओपीडी मरम्मत को 10 लाख मौके पर ही स्वीकृत करते हुए कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए।

जिला चिकित्सालय में गायनी चिकित्सक न होने से अन्य चिकित्सालयों को रेफर किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ब्लड बैंक का निरीक्षण करते हुए 15 मार्च तक कार्य पूर्ण करने के साथ ही ब्लड बैंक में किए गए कार्यों का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने बल्ड बैंक के लिए चिकित्सक, स्टॉफ, उपकरण की जिले स्तर पर ही व्यवस्था कराई है। जिलाधिकारी ने ईमरजेंसी वार्ड, सामान्य वार्ड, का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों का हालचाल जाना तथा सफाई एवं खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सफाई एवं खाने की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार कोताही क्षम्य नही की जाएगी।
जिलाधिकारी बाल चिकित्सावार्ड का निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि वार्ड में लाईब्रेरी से बच्चों को पुस्तक दी जाएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि एक छोटे बच्चे के हाथ में फोन था, जिस पर जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों के हाथ में फोन न दिए जाएं इसके लिए स्थान पर ड्राईंग कलर खेलने को दिए जाएं। डीएम ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि बाल चिकित्सा वार्ड में रखे गए बच्चों के लिए ड्राईंग एवं कलर दिए जाएं, जिससे बच्चों का मोबाईल के स्थान पर क्रियेटिविटी में ध्यान रहे।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में संचालित हिलांस आउटलेट का निरीक्षण किया इस दौरान वहां भोजन कर रहे लोगों से खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा इस दौरान जिलाधिकारी ने आटोमेटेड पार्किंग का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पार्किंग अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित थी जिससे मरीजों, तीमारदारों एवं आमजन को बेहतर सुविधा मिली है।
जिलाधिकारी सविन बसंल एक्शन मोड में है डीएम ने आज जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। डीएम ने अस्पताल के हर वार्ड और अनुभाग का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद करते हुए चिकित्सालय में व्यवस्थाएं मिल रही सुविधा की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा फार्मेसी में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश पीएमएस को दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य हरिगिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मन्नू जैन, प्रमोद पवंार, समाजसेवी मनमोहन खत्री सहित सम्बन्धित चिकित्सक आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026
    Read More

    किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    September 21, 2026
    Read More

    सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद

    September 21, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
    Top Posts

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026
    Don't Miss
    उत्तराखण्ड

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026 उत्तराखण्ड

    देहरादून। मोहब्बेवाला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से…

    Read More

    किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    September 21, 2026

    देहरादून में श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न

    September 21, 2026

    सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026

    किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    September 21, 2026

    देहरादून में श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न

    September 21, 2026
    Most Popular

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.