नई दिल्ली में Vishwamangalya Sabha दिल्ली प्रांत के तत्वावधान में आयोजित “मातृ संस्कार समागम” कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में Geeta Dhami ने सहभागिता कर मातृशक्ति के साथ संवाद किया।
इस अवसर पर “युगानुकूल मातृत्व” विषय पर विद्वान वक्ताओं के प्रेरणादायी विचारों को सुनने का भी अवसर मिला, जिसने वर्तमान समय में मातृत्व की भूमिका और उसके व्यापक प्रभाव को और अधिक स्पष्ट किया।
भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति केवल परिवार की धुरी नहीं, बल्कि सशक्त समाज और आत्मनिर्भर राष्ट्र की मूल आधारशिला है। जब मातृशक्ति संगठन, सेवा और संस्कार के संकल्प के साथ आगे बढ़ती है, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः ही जनआंदोलन का रूप ले लेता है।
इस अवसर पर Sudarshan News चैनल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक Suresh Chavhanke जी, विश्वमांगल्य सभा के राष्ट्रीय मार्गदर्शक Prashant Hartalkar जी, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री Dr Pooja Deshmukh जी, राष्ट्रीय महासचिव Priyanka Shukla जी, संरक्षक दिल्ली प्रांत Babita Malhotra जी, अध्यक्ष दिल्ली प्रांत Alka Chadha जी एवं अखिल भारतीय संयोजिका Anuradha Yadav जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।



