टिहरी जनपद के नव नियुक्त प्रभारी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भाजपा नेता एवं आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक तथा पैनलिस्ट प्रवक्ता सीए राजेश्वर पैन्यूली ने देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर सीए राजेश्वर पैन्यूली ने श्री जोशी को टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और संगठन की मजबूती के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रतापनगर सीट पर BJP जीत दर्ज करेगी।
शिष्टाचार भेंट के दौरान टिहरी जनपद के विकास, संगठन को और मजबूत करने तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
सीए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे जनता का विश्वास लगातार पार्टी के प्रति बढ़ रहा है।



