
रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से ITBP के वीर जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव, मीडिया प्रभारी डॉ. दिव्या नेगी, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी श्रीमती बबली चौहान और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. जानकी नौटियाल ने जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया।
इस दौरान देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की गई।
Tags:
#RakshaBandhan #ITBP #BJPMahilaMorcha #RuchiBhatt #HimaniVaishnav #DivyaNegi #JankiNautiyal #BabliChauhan #MahilaMorcha #BJP #Uttarakhand #VeerJawan #BorderSecurity #RakshaSutra #Dehradun



