
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ धाम मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पुल की लोड टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। बारिश के कारण कुछ अंतिम कार्य शेष हैं, जिन्हें मौसम अनुकूल होते ही पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क और पुलों के माध्यम से कनेक्टिविटी लगातार मजबूत की जा रही है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आवागमन के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी बढ़ रहे हैं।
Tags:
#PushkarSinghDhami #Kedarnath #Badrinath #Rudraprayag #Uttarakhand #Connectivity #InfrastructureDevelopment #CharDham #UttarakhandNews #NarendraModi



