औली | 17 सितंबर 2026:

औली में चल रहे ‘युद्ध अभ्यास-2026’ के दौरान भारतीय और अमेरिकी सेना के जवानों ने काउंटर टेररिज्म ऑपरेशंस का संयुक्त प्रशिक्षण किया। इस दौरान बिल्डिंग क्लियरेंस और रूम इंटरवेंशन ड्रिल के जरिए क्लोज-क्वार्टर ऑपरेशनल परिस्थितियों का अभ्यास किया गया।
अभ्यास में ड्रोन, रोबोटिक डॉग, कैनाइन और स्नाइपर्स की सहायता से विशेष टीमों ने समन्वित कार्रवाई का प्रदर्शन किया। अमेरिकी सेना के जवानों ने सैनिकों और इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों का भी अवलोकन किया।
इस संयुक्त प्रशिक्षण से दोनों सेनाओं के बीच पेशेवर आदान-प्रदान, सामरिक समझ और इंटरऑपरेबिलिटी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।




