Author: Pahad ki Khabar

किसान श्री विजय जड़धारी ने पारंपरिक “बारहनाजा ” प्रणाली का पुनरुद्धार किया! उनके काम का सबसे सराहनीय पहलू पारंपरिक “बारहनाजा ” प्रणाली का पुनरुद्धार है, एक मिश्रित फसल प्रणाली जिसमें एक खेत में एक साथ 12 अलग-अलग फसलें उगाना शामिल है। यह विधि न केवल पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ है बल्कि खाद्य सुरक्षा और जैव विविधता संरक्षण भी सुनिश्चित करती है। इस प्राचीन कृषि तकनीक को बढ़ावा देने और अभ्यास करके, जड़धारी जी ने न केवल पहाड़ की कृषि विरासत के एक महत्वपूर्ण पहलू को संरक्षित किया है, बल्कि आज के संदर्भ में ऐसे पारंपरिक तरीकों की व्यवहार्यता और…

Read More

(मालदीव अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में विख्यात है। यह देश भारतीयों के लिए शुरू से ही मनपसंद रहा है। इसकी वजह यह है कि यहां पर कई सुंदर “बीच” हैं जो सैलानियों को खूब लुभाते हैं। इसी महीने 3 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा की। पीएम मोदी ने अपनी लक्षद्वीप यात्रा की कुछ तस्वीरे साझा की और साथ ही भारतीय लोगों से विदेश की अपेक्षा भारतीय समुद्र तटों पर घूमने की अपील की । पीएम मोदी की समुद्र तट पर कुर्सी लगाकर बैठने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोग कहने लगे…

Read More

कालसी के रामलीला मैदान में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में 39 खतों से आए प्रबुद्धजनों ने नशे की रोकथाम के लिए मंथन किया और जौनसारी बाबर क्षेत्र में भी बढ़ते नशे के प्रभाव पर अपनी चिंता जाहिर की। नशे की रोकथाम को लेकर महापंचायत द्वारा 16 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नशे की रोकथाम को लेकर आयोजित महापंचायत को मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति उत्तराखंड ने भी सजग इंडिया के माध्यम से अपना समर्थन दिया। समिति के अध्यक्ष एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी के चेयरमैन ललित मोहन जोशी ने महापंचायत को संबोधित…

Read More

22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले हर शख्स के लिए यह उत्सव सरीखा दिन है। सदियों के इंतजार के बाद रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केंद्र सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उस दिन पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उत्तराखंड में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ निर्देश जारी किए हैं। 22 जनवरी 2024 को प्रदेश की सभी…

Read More

बस गुरुवार सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से शाम 5:30 बजे ऋषिकेश के लिए रवाना होगी। रोडवेज बस को पूजा-अर्चना के बाद ऋषिकेश से अयोध्या के लिए रवाना किया गया। पहले दिन बस में गिने-चुने यात्री थे। बुधवार को बस हरिद्वार से चलकर आईएसबीटी ऋषिकेश पहुंची। ऋषिकेश डिपो में पूजा-अर्चना के बाद बस शाम 7:00 बजे अयोध्या के लिए रवाना की गई। बस को रवाना करने से पहले रोडवेज हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चौहान और ऋषिकेश डिपो के यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने पूजा-अर्चना की। बस को रवाना करने से पहले नारियल भी फोड़ा गया। पहले दिन…

Read More

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में देवभूमि को राम मय बनाने की योजना चल रही है। इसी के चलते सीएम धामी ने 22 जनवरी को ड्राइ डे घोषित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन प्रदेश में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को इस दिन ड्राइ डे घोषित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा, 14 से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक उत्सव के तहत प्रदेश में भव्य आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों में जनभागीदारी होगी। राज्य…

Read More

10 जनवरी 2024 को गौतम बुद् विश्वविद्यालय , ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय में सिने आर्टिस्ट एंड वर्कर्स वेलफेयर फेडरेशन द्वारा जाबाज पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उन मेहनती जाबाज़ पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सुरक्षा और सामाजिक क्षेत्र में काम किया है । इस कार्यक्रम में विभिन्न कमिश्नरेट द्वारा सूचीबद्ध उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से न्यायमूर्ति राजेश टंडन भूतपूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय, डॉ० मनोज गोरकेला उप महाधिवक्ता (उत्तराखण्ड…

Read More

देश में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता की राह पर चलने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है। धामी सरकार उत्तराखंड में समान नागरिक आचार संहिता (यूसीसी) को भी लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने वाली समिति ने कहा है कि जनवरी में वह सरकार को समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट सौंप देगी। सीएम धामी ने कहा कि ड्राफ्ट मिलने के बाद जो भी औपचारिकताएं होंगी, उन्हें पूरा किया जाएगा। इसके बाद विधानसभा सत्र बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मूल निवास के विषय पर…

Read More

सनातन धर्म को बुरा बताने वालो को जनता सबक सिखायेगी,देश की आत्मा मे बसे राम : डा. नरेश बंसल * देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा ने राम जन्मभूमि मन्दिर पूजित अक्षत वितरण अभियान मे सहभाग किया ।राम जन्मभूमि मन्दिर पूजित अक्षत वितरण अभियान के अंतर्गत देहरादून के लक्ष्मण चौक मे निकली रामभक्तों की टोलियों के बीच डा. नरेश बंसल भी पहुंचे व डा. नरेश बंसल ने राम भक्तो की टोली के साथ श्रीराम जय राम जय जय राम व अन्य के सकीर्तन के साथ घर-घर जाकर पूजित अक्षत,निमंत्रण पत्रक व भगवान राम के चित्र वितरित कर दिव्य-भव्य…

Read More

देहरादून में गीता भवन, धामावाला में “हज़ारा बुणजाई मुल्तानी बिरादरी ” द्वारा लोहड़ी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्तराखंड की सबसे पुरानी सामाजिक संस्थाओं में से एक ‘ हज़ारा बुणजाई मुल्तानी बिरादरी ‘ समिति 1950 से देहरादून और आस-पास के क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक कार्य कर रही है। इस वर्ष समिति ने सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता अभिनव थापर को उत्तराखंड में सामाजिक क्षेत्र में रोजगार, मूलनिवास, स्वास्थ्य के कई विषयों, देहरादून में उत्तराखंड की सबसे भव्य ” रामलीला ” करवाने, व अन्य कई सामाजिक विषयों पर विशेष कार्य करने के लिए सम्मानित किया । सामाजिक कार्यकर्ता व…

Read More