सैद्धांतिक रूप से एम. आर. पी. अथवा अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य की गणना में उत्पाद की वास्तविक लागत (प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष) और लाभ के साथ ही वितरण का खर्चा और वितरकों का लाभ जुड़ा होने के साथ ही उसपर खुदरा विक्रेताओं के लाभ जीएसटी सहित सभी कर आदि जुड़े होते है। लेकिन वर्तमान में, इस प्रक्रिया में उत्पादकों द्वारा अधिकतम खुदरा मूल्य मनमाने ढंग से निर्धारित की जाती हैं। चूंकि उपभोक्ताओं को ‘वास्तविक विनिर्माण लागत’ का पता नहीं चलता इसलिए उन्हे उत्पादों को “वास्तविक” विनिर्माण लागत की तुलना में बहुत अधिक कीमत पर सामान खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता…
Author: Pahad ki Khabar
आबकारी विभाग के टेंडर से 150 करोड़ प्रतिबंधित प्लास्टिक होलोग्राम उत्तराखंड के पर्यावरण में जहर घोलेंगे ! आज सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने देहरादून प्रेस क्लब में पर्यावरणविद स्वर्गीय पद्म विभूषण सुंदर लाल बहुगुणा जी की जयंती पर उत्तराखंड के पर्यावरण को Irreversible Loss के लिए आबकारी विभाग उत्तराखंड द्वारा प्रतिबंधित – बैन सिंगल यूज प्लास्टिक (SUP) का 150 करोड़ होलोग्राम (लेबल्स) के टेंडर में घोर अन्नमित्ताओ पर तथ्यों के साथ प्रेसवार्ता करी। यह कार्य केंद्र सरकार की प्रतिबंधित सिंगल उपयोग प्लास्टिक (SUP) बैन की नीति, प्रधानमंत्री कार्यालय व नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल नई दिल्ली द्वारा जारी (SUP)…
चंद घंटों बाद ही 2023 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। देश और दुनिया के लिए यह साल कई बेशकीमती पल समेटे गुजर जाएगा । लेकिन इस साल कई ऐतिहासिक घटनाएं देशवासियों के जेहन में लंबे समय तक यादों में बनी रहेंगी। नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है तो बीता हुआ साल बहुत सीख देता हुआ जाता है । साल 2023 में भारत से लेकर पूरी दुनिया में कई बड़ी घटनाएं घटीं। साल ने गुजरते-गुजरते इजरायल और हमास की जंग जैसे गहरे घाव देखे हैं तो कई ऐसे पल भी देखें हैं जिन पर गर्व किया जा सके।…
आखिरकार वह आखिरी दिन आ गया जब साल विदाई लेता है। आज 31 दिसंबर रविवार है। यानी साल 2023 का आखिरी दिन। चंद्र घंटे में ही साल 2024 का नया सवेरा होने जा रहा है। आने वाले साल से भारत के लोगों को विकास के लिहाज से काफी उम्मीदें हैं। वहीं 2023 हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। लेकिन इस साल कई ऐतिहासिक घटनाएं देशवासियों के जेहन में लंबे समय तक यादों में बनी रहेंगी। नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है तो बीता हुआ साल बहुत सीख देता हुआ जाता है । देश और दुनिया…
नए साल 2024 के पहले महीने में ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। रामलाल के उद्घाटन समारोह को लेकर भारतीय जनता पार्टी खूब उत्साहित है। इसका कारण यह है कि 5 महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार भाजपा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भी धार्मिक दृष्टि से जोड़ेगी। अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इसके लिए अयोध्या में बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान राम लला को राम मंदिर के गर्भ गृह…
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। 28 दिसंबर को स्थापना दिवस में कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस के 139 वें स्थापना दिवस पर ‘हैं तैयार हम’ का नारा देते हुए कहा कि हम लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हैं।राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। कांग्रेस तेलंगाना में चुनावी बाजी जीतकर सरकार बनाने में जरूर सफल रही लेकिन वह दक्षिण भारत का राज्य है। हिंदी बेल्ट में करारी हार से कांग्रेस बैकफुट…
उत्तराखंड की धामी सरकार के लिए भी कई मायनों में साल 2024 महत्वपूर्ण के साथ चुनौती भरा साबित होगा।साल 2024 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कई बड़े फैसले लेने हैं। इन फैसलों का राज्य की जनता को भी इंतजार है। नया साल कई मायने में खास है, एक तरफ लोकसभा और निकाय चुनाव दूसरी तरफ यूसीसी, भू कानून, मूल निवास, भ्रष्ट्राचार, अतिक्रमण आदि कई ऐसे मुद्दें हैं, जो कि आने वाले समय में धामी सरकार की दिशा तय कर सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी एलान कर चुके हैं विशेषज्ञ समिति यूसीसी की रिपोर्ट साल के पहले महीने में ही…
देश भर में नया साल का जश्न शुरू हो गया है। लोग अपने-अपने तरीके से साल 2024 का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस समय उत्तर भारत में ठंड का सीजन चल रहा है वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो रही है। कई दिनों से जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी है। हजारों लोग शिमला, मनाली, मसूरी, नैनीताल में नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने-अपने ठिकानों पर जमा हो गए हैं। नया साल दस्तक देने को है। यही वजह है कि इस साल के खत्म होने और नए साल के…
साल 2023 में राजनीति, बॉलीवुड और खेल जगत की कई मशहूर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं उन हस्तियों के बारे में जिन्होंने साल 2023 में दुनिया को छोड़ दिया। बॉलीवुड के फेमस निर्देशक, निर्माता, हास्य एक्टर और पटकथा लेखक सतीश कौशिक हमेशा अपने बेहतरीन कामों के लिए जाने जाते थे। 9 मार्च, 2023 को दिल का दौरा पड़ने से 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। सतीश कौशिक ने अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया से प्रसिद्ध हासिल की। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप…
भाजपा के नए सियासी ट्रेंड में कई जूनियर नेता अपने सीनियरों से बड़ी कुर्सियों पर बैठ रहे हैं। इसकी शुरुआत साल 2021 में उत्तराखंड से हुई थी। जब पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की कमान दे दी थी। अब भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में यही किया है। इन राज्यों में भाजपा ने नया सियासी प्रयोग करते हुए जूनियर को मुख्यमंत्री बनाया और कई सीनियर नेताओं को मंत्री बनाया है । मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया। कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, गोविन्द सिंह राजपूत, राकेश सिंह मंत्री बनाया गया है। ऐसे ही राजस्थान में…
