नई दिल्ली, 5 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संयोजक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में सीए राजेश्वर पैन्यूली ने श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी से औपचारिक भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। नई दिल्ली से कार्य करते हुए श्री त्रिपाठी की भूमिका पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने तथा उनके साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर केंद्रित रहेगी।
सीए राजेश्वर पैन्यूली, सह-संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट), भाजपा उत्तराखण्ड ने कहा कि श्री त्रिपाठी का संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ उनका मजबूत जुड़ाव पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभवों का लाभ संगठन को और अधिक प्रभावी ढंग से मिलेगा।
उन्होंने श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



