
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जोधपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया तथा जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के लोकार्पण समारोह में भाग लिया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट के आधुनिक टर्मिनल भवन का लोकार्पण और हवाई संपर्क को बढ़ावा देने वाली संशोधित ‘उड़ान’ (UDAN) योजना की शुरुआत पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करेगी।



