
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सम्मेलन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रधानमंत्री Narendra Modi का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, जनकल्याण, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah, केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh सहित केंद्रीय मंत्रीगण, भाजपा एवं एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी पदाधिकारी और सहयोगी दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



