
देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर माजफ क्षेत्र में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि राजेश्वर न्यून जी रहे। इस दौरान स.शि.भ. सिलवाल गांव के प्रधानाचार्य दीपक नौटियाल और शिव संस्कृत विद्यालय सिलवा के प्रधानाचार्य प्रकाश नैनवाल सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में महेश जोशी, सपना नौटियाल, गोविन्द मिश्रवाण, सुमेधा रावत, विजयकृष्ण कुड़ियाल, बीरबल कुमाई, हरीश भट्ट, मनोज खाण्डवाल, करैया जी, शिवा सैनी, बलवीर रावत, पंकज कुमार और सुमित रांगड़ सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राजपाल मिश्रवाण, पूर्व मंडल महामंत्री विवेक भट्ट, जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश भट्ट, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी उनियाल, सूरत सिंह पंवार, कमलेश कुड़ियाल, दीप राम जोशी, महेश पैन्यूली और इंदर सिंह राणा सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में शिक्षकों के शिक्षा, समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।




