Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मिस उत्तराखंड 2026 के तहत मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन
  • गोलज्यू की गाथा अब बड़े पर्दे पर, सीएम धामी ने ‘बाला गौरिया’ का टीजर-पोस्टर किया लॉन्च
  • साइंस सिटी से खुलेगा उत्तराखंड के युवाओं के लिए विज्ञान और नवाचार का नया द्वार
  • कैंट में वर्षों से बीजेपी विधायक लेकिन क्षेत्र की हो रही उपेक्षा: राजीव महर्षि
  • महिला सशक्तीकरण के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का धरातल पर मिल रहा लाभ—मुख्यमंत्री
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
  • मसूरी में बिना नक्शा पास कराए निर्माण पर MDDA की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
  • डॉ. आर. राजेश कुमार की पहल से रेलवे फ्रीज जोन की समीक्षा शुरू, पहाड़ों में विकास और निवेश की नई राह खुलने की उम्मीद
  • डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, सूचना महानिदेशक से मिला पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल
Thursday, August 27
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » गोलज्यू की गाथा अब बड़े पर्दे पर, सीएम धामी ने ‘बाला गौरिया’ का टीजर-पोस्टर किया लॉन्च
Uncategorized

गोलज्यू की गाथा अब बड़े पर्दे पर, सीएम धामी ने ‘बाला गौरिया’ का टीजर-पोस्टर किया लॉन्च

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarAugust 27, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक देवताओं की परंपरा को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का किया लोकार्पण, उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कर रही है प्रयास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोक आख्यानों पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया। ‘हिमाद्रि प्रोडक्शंस’ के बैनर तले निर्मित की जा रही यह फिल्म उत्तराखंड के लोक में न्याय देवता के रूप में प्रतिष्ठित गोलज्यू के बाल जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन श्री नितिन तिवारी तथा निर्माण श्री मनोज चंदोला द्वारा किया जा रहा है। फिल्म अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में रिलीज होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने फिल्म के टीजर एवं पोस्टर के लोकार्पण पर पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोक परंपराएं, लोकगाथाएं और लोक देवताओं की समृद्ध विरासत हमारी विशिष्ट पहचान हैं। ‘बाला गौरिया’ जैसी फिल्में हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ ही देश-दुनिया के सामने उत्तराखंड की लोक संस्कृति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का कार्य करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म निर्माण और फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध लोक संस्कृति और विविध भौगोलिक परिस्थितियां फिल्म निर्माण के लिए उत्तराखंड को विशिष्ट बनाती हैं। सरकार का प्रयास है कि देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं को उत्तराखंड में शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और अनुकूल व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं। उत्तराखंड पर्यटन नीति में भी फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने, फिल्म शूटिंग के लिए प्रोत्साहन एवं तेज अनुमति व्यवस्था विकसित करने तथा विभिन्न स्थानों पर फिल्म सिटी विकसित करने की दिशा में प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को फिल्म निर्माण से जुड़े रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे प्रदेश की आर्थिकी को गति मिलने के साथ ही उत्तराखंड की कला, संस्कृति, बोली-भाषा, लोक परंपराओं और पर्यटन स्थलों को भी देश-दुनिया में पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोक देवताओं और लोक आख्यानों में हमारी सदियों पुरानी सांस्कृतिक चेतना, परंपराएं और जीवन मूल्य समाहित हैं। इनका संरक्षण और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से उत्तराखंड की अन्य लोकगाथाओं, लोक देवताओं और सांस्कृतिक परंपराओं पर भी फिल्म निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की लोक संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि ‘बाला गौरिया’ जैसी फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड की लोक थातियों को व्यापक मंच मिलने के साथ ही प्रदेश के पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी।

 

इस अवसर पर फिल्म के निर्माता श्री मनोज चंदोला सहित फिल्म से जुड़े अन्य कलाकार एवं टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

August 24, 2026
Read More

रक्षाबंधन पर भाई-बहनों को दें यादगार ट्रिप का तोहफा, ये 6 डेस्टिनेशन बनाएं लॉन्ग वीकेंड खास

August 23, 2026
Read More

Betting App Case में ED के सामने पहुंचीं निधि अग्रवाल

August 19, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

मिस उत्तराखंड 2026 के तहत मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन

August 27, 2026

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
Don't Miss
देहरादून

मिस उत्तराखंड 2026 के तहत मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन

August 27, 2026 देहरादून

मिस उत्तराखंड 2026 के तहत मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर…

Read More

गोलज्यू की गाथा अब बड़े पर्दे पर, सीएम धामी ने ‘बाला गौरिया’ का टीजर-पोस्टर किया लॉन्च

August 27, 2026

साइंस सिटी से खुलेगा उत्तराखंड के युवाओं के लिए विज्ञान और नवाचार का नया द्वार

August 26, 2026

कैंट में वर्षों से बीजेपी विधायक लेकिन क्षेत्र की हो रही उपेक्षा: राजीव महर्षि

August 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

मिस उत्तराखंड 2026 के तहत मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन

August 27, 2026

गोलज्यू की गाथा अब बड़े पर्दे पर, सीएम धामी ने ‘बाला गौरिया’ का टीजर-पोस्टर किया लॉन्च

August 27, 2026

साइंस सिटी से खुलेगा उत्तराखंड के युवाओं के लिए विज्ञान और नवाचार का नया द्वार

August 26, 2026
Most Popular

मिस उत्तराखंड 2026 के तहत मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन

August 27, 2026

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.